तेजी में खुले शेयर बाजार, बैंकिंग फार्मा आईटी में लिवाली

मुंबई, 29 सितंबर (वार्ता) विदेश से मिले मिश्रित संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार को तेजी देखी गई और बैंकिंग, फार्मा तथा आईटी सेक्टर के शेयरों में निवेशकों ने लिवाली की।

बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 162.31 अंक की तेजी के साथ 80,588.77 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 282.36 अंक (0.35) प्रतिशत ऊपर 80,708.82 अंक पर था।

इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 50 सूचकांक भी 73.75 अंक चढ़कर 24728.55 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 85.95 अंक यानी 0.35 प्रतिशत की तेजी के साथ 24,740.45 अंक पर कारोबार कर रहा था।

सरकारी बैंकों, फार्मा, स्वास्थ्य, धातु, आईटी और तेल एवं गैस क्षेत्र के शेयरों में तेजी देखी गई।

सेंसेक्स की कंपनियों में एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इटरनल, बीईएल और सन फार्मा के शेयरों में तेजी रही। वहीं एक्सिस बैंक, एलएडंटी और हिंदुस्तान यूनीलिवर के शेयर गिरावट में चल रहे थे।

Next Post

एक पिता की गुहार: बचाइए नन्हीं परी की ज़िंदगी

Mon Sep 29 , 2025
निवास: मंडला जिले के निवास नगर के राहुल बर्मन की डेढ़ माह की नन्हीं बेटी श्रीसा बर्मन इन दिनों जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है। निवास में नार्मल डिलीवरी से जन्मी यह मासूम बेटी अचानक बीमार हो गई। फेफड़ों में इंफेक्शन जम जाने के कारण जबलपुर के आयुष्मान […]

You May Like