छात्रों ने जाना डिजिटल लाइब्रेरी का महत्व

ग्वालियर। पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय बीएसएफ अकादमी टेकनपुर के छात्र-छात्राओं ने शासकीय केंद्रीय पुस्तकालय का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को पुस्तकालय की कार्यप्रणाली एवं आधुनिक डिजिटल सेवाओं की जानकारी देना था। भ्रमण के दौरान छात्रों को बताया गया कि पुस्तकालय में पुस्तकों का वर्गीकरण, रख-रखाव एवं पाठकों को सेवाएं किस प्रकार प्रदान की जाती हैं। भ्रमण में शामिल लगभग 100 विद्यार्थियों ने पुस्तकालय की विभिन्न इकाइयों का अवलोकन किया।

क्षेत्रीय ग्रंथपाल राकेश कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों को पुस्तकालय में उपलब्ध डिजिटल सेवाओं, ई-बुक्स, डिजिटल कैटलॉग, कम्प्यूटर लैब, किड्स जोन तथा शोध से जुड़ी सुविधाओं की जानकारी दी।

उन्होने बताया कि वर्तमान समय में पुस्तकालय केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं रह गए हैं, बल्कि डिजिटल माध्यम से ज्ञान का बड़ा केंद्र बन चुके हैं, विद्यार्थियों ने पुस्तकालय की कार्यप्रणाली को समझते हुये गहरी रूचि दिखाई।

इस अवसर पर ग्रंथपाल पूजा साहू, अनीता औडिय़ा, आकाश पाल, कमल चामडिय़ा सहित स्कूल एवं पुस्तकालय के अन्य स्टाफगण उपस्थिति थें. राष्ट्रगान के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ।

Next Post

​ग्‍वालियर ग्रामीण भाजपा के नए पदाधिकारियों के नामों का ऐलान

Tue Feb 10 , 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल की सहमति से ग्‍वालियर ग्रामीण के जिला पदाधिकारियों की घोषणा की गई है,जिसमें आठ-आठ उपाध्यक्ष और मंत्री तथा दो महामंत्री बनाए गए हैं। ग्रामीण की कार्यसमिति निम्‍नानुसार है। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like