बलराम महोत्सव के आमंत्रण को लेकर गांव-गांव पहुंचे अपेक्स बैंक के प्रशासक

ग्वालियर:आगामी 02 सितम्बर को कृषि उपज मंडी ग्राम बेहट मुरार में बलराम जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले बलराम महोत्सव को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। महोत्सव में अधिक से अधिक किसानों एवं ग्रामीणों की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अपेक्स बैंक प्रशासक महेंद्र सिंह यादव ने ग्वालियर ग्रामीण क्षेत्र में गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों एवं किसानों को आमंत्रित किया।

यादव ने कहा कि बलराम महोत्सव केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि अन्नदाता किसान के सम्मान, कृषि संस्कृति और ग्रामीण विकास के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार किसान हित एवं कृषि क्षेत्र के विकास को निरंतर प्राथमिकता दे रही है। किसानों की आय में वृद्धि, कृषि को सशक्त बनाने, आधुनिक कृषि को बढ़ावा देने तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। यादव ने ग्राम जनकपुर, पिछोर, जंगीपुर, भगेह, लखनौती, गिजौर्रा, मेहगांव, बहादुरपुर, डांग घुटीना, बरेठा, कच्छपुरा एवं भोगीपुरा में जनसंपर्क कर ग्रामीणों से आत्मीय संवाद किया। उन्होंने ग्रामीणों को आगामी 2 सितम्बर को बेहट में आयोजित होने वाले बलराम महोत्सव की जानकारी देते हुए कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया।

Next Post

नेपाल त्रासदी में मौतों का आंकड़ा बढ़कर पहुंचा 626, खराब मौसम के चलते रेस्क्यू पर रोक

Sat Aug 29 , 2026
काठमांडू, नेपाल में विनाशकारी फ्लैश फ्लड के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 626 हो गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, नेपाल सरकार ने फिलहाल विदेशी मदद लेने से इनकार किया है। नेपाल में मृतकों की संख्या 626 के पार पहुंच चुकी है। नेपाल के त्रिशूली में भारी बारिश के कारण मौसम […]

You May Like