त्योहारी सीजन के बीच मांग बढ़ने से सोने और चांदी की कीमतों में भारी तेजी देखी जा रही है। पिछले दो दिनों से ये महंगे धातुओं ने ऑलटाइम हाई को छुआ है। देखिए आज का ताजा रेट।
घरेलू शेयर बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी बदलाव देखी गई है। लगातार दूसरे दिन दोनों महंगे धातु ऑल टाईम हाई पर रहे। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, 24 कैरेट गोल्ड का भाव 882 रुपये की उछाल के साथ 1,02,388 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। इससे पहले बीते दिन गुरुवार को गोल्ड 1,01,506 रुपये का हाई बनाया था।
सोने की इतर चांदी की कीमत की बात करें तो आज यह 462 रुपये महंगा होकर 1,17,572 रुपये प्रति किलोग्राम के साथ अपने नए हाई लेवल पर पहुंच गया। इससे पहले बीते दिन यानी की गुरुवार को यह 1,17,110 रुपये के साथ नया हाई लेवल दर्ज किया था। पिछले दो दिनों से सोने और चांदी की कीमतों में ऑल टाइम हाई दर्ज की गई है।
