
उन्हें मारपीट के एक और गला दबाने के एक आरोप से भी बरी कर दिया गया। हालांकि, उन्हें मारपीट के दो अन्य मामलों में दोषी करार दिया गया , जिनमें सजा उनके दोबारा मुकदमे के बाद सुनाई जाएगी।
गौरतलब है कि जब फिली ऑस्ट्रेलिया में दौरे पर थे, जब उन पर 20 वर्षीय महिला के साथ यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगा। आरोप के अनुसार, पर्थ के तटीय उपनगर हिलेरीज में प्रस्तुति देने के बाद होटल के कमरे में उन्होंने महिला का यौन उत्पीड़न किया।
पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया की एक अदालत में सुनवाई के दौरान बताया गया कि 31 वर्षीय सोशल मीडिया स्टार ने होटल के कमरे में महिला के साथ सहमति से यौन संबंध बनाए थे। इसके बाद महिला ने आरोप लगाया कि फिली हिंसक हो गए और उसने महिला की अपील को नजरअंदाज किया। बैरिएंटोस अगली बार 27 अगस्त को जमानत की शर्तों में बदलाव के लिए आवेदन पर सुनवाई के लिए अदालत में पेश होंगे। दोबारा मुकदमे की तारीख अभी मुकर्रर नहीं की गयी है। दोनों मारपीट के मामलों में दोषी पाए जाने के बावजूद उन्हें दोबारा मुकदमे के बाद ही सजा सुनाई जाएगी।
