चंदुखेड़ी में अवैध शराब जब्त, रत्नागिरी और कोलार सहित कई इलाकों में आहातों पर छापा

भोपाल। राजधानी में मंगलवार को जिला आबकारी नियंत्रक दल ने कार्रवाई की. यह कार्रवाई अवैध शराब बेचने और बनाने वालों के खिलाफ की गई. जो कि कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देशन तथा सहायक आबकारी आयुक्त वीरेंद्र सिंह धाकड़ के मार्गदर्शन एवं नियंत्रण कक्ष प्रभारी आर जी भदौरिया तथा सहायक जिला आबकारी अधिकारी प्रीति शैलेन्द्र के नेतृत्व में की. जिला आबकारी नियंत्रक दल को मुखबिर से सूचना मिली थी कि हर्ष मीणा जूस सेंटर के पीछे ग्राम चंदुखेड़ी में अवैध शराब बेची जा रही है. सूचना पर दल ने बताए स्थान पर छापे मारकर अवैध शराब जब्त कर आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया. उपरांत न्यायालय में पेशकर जेल भेजा गया. यह दोनों आरोपी अजमल मीणा एवं गुरवेश सिंह पूर्व से आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज प्रकरण में फरार चल रहे थे. इसी दौरान जिले की मदिरा दुकानों के आसपास संचालित अवैध मदिरापान केंद्रों के विरुद्ध भी विशेष अभियान चलाया गया. अभियान के अंतर्गत कम्पोजिट मदिरा दुकान रत्नागिरी तिराहा, पटेलनगर, कोकता, बिलखिरिया, खुमरी कला एवं कोलार के आस-पास संचालित अवैध मदिरापान केंद्रों पर नियमानुसार कार्यवाही करते हुए 16 प्रकरण दर्ज किए. इस कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी विवेक सक्सेना, सुरेन्द्र कुमार देवांगन, मनोज दुबे, महेश विश्वकर्मा एवं मनीष द्विवेदी, उप निरीक्षक नीरज दुबे , चंदर सिंह एवं भ्रांति सैयाम सहित आबकारी विभाग का अमला उपस्थित रहा.

इनका कहना है

अवैध शराब बनाने और बेचने, अवैध आहातों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है. कानून का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी वीरेंद्र सिंह धाकड़, सहायक आबकारी आयुक्त

Next Post

एक दर्जन से अधिक राजस्व अधिकारी इधर से उधर

Wed Jul 15 , 2026
भोपाल। भोपाल में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए कलेक्टर प्रियंक मिश्रा मंगलवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए लंबे समय से पोस्टिंग का इंतजार कर रहे 22 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए उनकी नई पदस्थापना की है। माना जा रहा है […]

You May Like