
मन्दसौर। प्राथमिक, माध्यमिक, उच्च माध्यमिक शिक्षक संघ (पीएमयूएमएस) मध्यप्रदेश ने मानवता और एकजुटता की एक अनूठी मिसाल पेश करते हुए अपने दिवंगत शिक्षक साथियों के परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान किया है। पूरे शिक्षक समाज और संघ की ओर से दिवंगत आत्माओं को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए संगठन ने कुल 1,09,89,935 (एक करोड़ नौ लाख नवासी हजार नौ सौ पैंतीस) रुपये की विशाल सहयोग राशि एकत्रित की है। संघ के जिला अध्यक्ष गोविन्दराम गेहलोत (माध्यमिक शिक्षक, शासकीय हाईस्कूल आकोदडा, जिला-मन्दसौर) ने बताया कि संगठन के नियमों के अनुसार, प्रदेश भर के रजिस्टर्ड शिक्षक-शिक्षिकाओं ने मात्र 15 दिनों के भीतर ऑनलाइन माध्यम से यह राशि सीधे दिवंगत शिक्षकों के नॉमिनी के बैंक खातों में जमा कराई है।
इस पुनीत कार्य के तहत चार दिवंगत शिक्षक परिवारों को बड़ी आर्थिक सहायता पहुंचाई गई है। देवास के स्व. चंद्र प्रकाश जोशी के परिवार को कुल 27,49,107 रुपये, बैतूल जिले के स्व. श्याम किशोर सोनी के परिवार को 27,87,207 रुपये, बालाघाट जिले के स्व. श्री कृष्ण कुमार करंडे के परिवार को 27,68,321 रुपये तथा दमोह जिले के स्व. अमित कुमार असाटी के परिवार को 26,84,300 रुपये की कुल सहयोग राशि सीधे ट्रांसफर की गई है। नवनिर्मित शिक्षक संघ का मुख्य उद्देश्य ही यही है कि असमय काल कवलित होने वाले शिक्षक-शिक्षिका साथी के परिवार को प्रदेश के सभी पंजीकृत शिक्षकों द्वारा आपसी सहयोग से सीधा आर्थिक संबल प्रदान किया जा सके। शिक्षक संघ के इस अभूतपूर्व और संवेदनशील प्रयास की सर्वत्र प्रशंसा हो रही है।
पीएमयूएमएस मध्यप्रदेश स्तर पर नवनिर्मित शिक्षक संघ का उद्देश्य असमय दिवंगत होने वाले शिक्षक-शिक्षिका साथी को प्रदेश के पंजीकृत सभी शिक्षकों द्वारा ऑनलाइन सीधे नॉमिनी के खाते में संगठन के नियम अनुसार सहयोग प्रदान किया गया। संघ के संस्थापक सतीश खरे, प्रदेश अध्यक्ष मुरली मनोहर अरजरिया, प्रदेश संयोजक पवन खरे, राजेश असाटी आईटी सेल के प्रदेश (प्रान्तीय) महामंत्री, विनोद कुमार राठौर, प्रांतीय महासचिव मुकेश नेमा, प्रान्तीय प्रवक्ता रमाशंकर तिवारी, प्रान्तीय सचिव श्रीमती प्रमिला सगरे महिला प्रकोष्ठ, आईटी सेल प्रभारी राजेश गुप्ता एवं सह प्रभारी हृदयेश श्रीवास्तव, इनके साथ संभागीय संगठन मंत्री बालचन्द राठौर, संभागीय सचिव फूलचंद गुर्जर, जिला प्रवक्ता लक्ष्मीनारायण पाटीदार, जिला महासचिव दिनेश कुमार राठौर, जिला महिला प्रकोष्ठ अध्यक्षा श्रीमती रेणुका आचार्य, जिला प्रभारी श्रीमती लक्ष्मी पाटीदार, उपाध्यक्ष रामप्रसाद कुमावत, अखिलेश चन्द्रावत, हरीश खिचावत, सुरेन्द्र कुमार पाटीदार, लखन पुरोहित, ब्लॉक अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार ठाकुर, अरुण पाटीदार, पंकज मण्डलोई, राजाराम जोशी, मुकेश कुमार राठौर जिला आईटी सेल प्रभारी राधेश्याम रागोठा व जिले एवं ब्लॉक के सभी पदाधिकारियों का सराहनीय सहयोग रहा।
