बैंक कर्मचारी का शव दो दिन तक फंदे पर रहा

इंदौर: तिलक नगर क्षेत्र में एक महिला बैंक कर्मचारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. शव दो दिन तक फांसी के फंदे पर ही लटका रहा.तिलक नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. दो दिन तक उसका शव फंदे पर लटका रहा. पड़ोसियों और मकान मालिक तक को इसकी जानकारी नहीं लगी. बदबू आने पर घटना का खुलासा हुआ. युवती पहले आईसीआईसीआई बैंक में काम करती थी, जहां से उसने नौकरी छोड़ दी थी.

डिप्रेशन के चलते सुसाइड की आशंका जताई जा रही है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए एमवाय अस्पताल भेजा. हालांकि पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, पुलिस ने युवती का मोबाइल कस्टडी में ले लिया है, जिसकी जांच की जा रही है. तिलक नगर पुलिस के मुताबिक 23 वर्षीय उमंग पिता मालती प्रजापति मूल रूप से भोपाल की रहने वाली है। वह पिछले दो वर्षों से इंदौर के गणेश नगर में किराए से रह रही थी. परिवार में उसके माता-पिता व छोटी बहन है. पिता भोपाल में व्यापार करते हैं. बताया गया है कि दो दिन से युवती कमरे से बाहर नहीं आई थी.

ना तो पड़ोसियों ने उसे देखा और ना ही मकान मालिक ने, वहीं परिवार के लोगों ने उसे शुक्रवार को कॉल किया तो उसने कॉल नहीं उठाया. वहीं जानकारी मिलने के बाद भोपाल से भी परिवार के लोग इंदौर आए. परिजन ने बताया कि वह एक बैंक में काम करती थी। जहां पर काम को लेकर वह तनाव में थी. इसके चलते उसने कुछ समय पहले नौकरी भी छोड़ दी थी. परिजनों के मुताबिक, 14 जनवरी को उमंग की अपनी मां से आखरी बार बात हुई थी. वह उस वक्त नाराज थी, जिस पर उसने मां से कहा था कि वह बाद में बात करेगी, मगर उसके बाद उनकी बात ही नहीं हो पाई. संभवतः 14 जनवरी को ही उसने आत्महत्या कर ली. बहरहाल, पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है.

Next Post

भोजनालय का संचालक दे रहा था झपटमारी की वारदातों को अंजाम

Sun Jan 18 , 2026
इंदौर: शहर में बढ़ती झपटमारी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने झपटमारी और लूट के मामलों में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लाखों रुपये का माल बरामद किया है. आरोपी महिलाओं और बुजुर्गों को निशाना बनाकर वारदात करता.आरोपी […]

You May Like