
छिंदवाड़ा:-जिले के जुन्नारदेव थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम महुआढाना में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक का शव कुएं में बरामद हुआ घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाया पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान प्रकाश पिता श्री राम यदुवंशी उम्र 28 साल ग्राम महुआढाना के रूप में हुई है बताया जा रहा है कि प्रकाश खेत में अकेला था जबकि उसकी पत्नी की तबीयत खराब होने के कारण वह अपने मायके गई हुई थी।इसी दौरान रविवार को कुएं में उसका शव मिलने की सूचना सामने आई।प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, आशंका जताई जा रही है कि कुएं से पानी निकालते समय युवक के साथ हादसा हुआ होगा। हालांकि घटना की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
परिवार में पसरा मातम
युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी घटना को लेकर शोक का माहौल बना हुआ है।
