तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क पर बैठे गोवंशों को रौंदा, 5 की मौत, 1 गंभीर

जबलपुर: बरेला थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 पर शराब दुकान के सामने हाईवे पर बैठे गोवंशों को एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि 5 गोवंशों की मौके पर ही तड़प-तड़प कर मौत हो गई, जबकि एक गोवंश गंभीर रूप से घायल हो गया है।
बताया जा रहा है कि गोवंश हाईवे पर सड़क के किनारे और बीच सड़क पर बैठे हुए थे। इसी बीच एक अज्ञात वाहन बेहद तेज रफ्तार में आया और लापरवाही पूर्वक चलाते हुए मवेशियों को रौंदते हुए निकल गया। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर लगते ही मवेशियों के शव सड़क पर बिखर गए।
घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण और गोसेवक बड़ी संख्या में मौके पर एकत्र हो गए। सड़क पर बिखरे शवों को देखकर लोगों में भारी आक्रोश देखा गया। लोगों की मदद से तुरंत मृत गोवंशों के शवों को मार्ग से हटवाकर हाईवे पर यातायात व्यवस्था को सुचारू कराया। वहीं, गंभीर रूप से घायल गोवंश को इलाज के लिए तुरंत पशु चिकित्सालय भिजवाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

Next Post

21 अपराध करने वाले चोटी पर लगा रासुका

Wed Aug 12 , 2026
जबलपुर: 28 की उम्र में 21 अपराध करने वाले शातिर बदमाश मोहन चौधरी उर्फ मोहन चोटी के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई की गई है। रांझी पुलिस ने आरोपी को एनएसए के तहत जारी वारंट में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। टीआई उमेश गोल्हानी ने बताया कि मोहन चौधरी उर्फ […]

You May Like