भोपाल। रविवार 27 अप्रैल को 8 से 12 वर्ष के बालक-बालिकाओ के लिए केरवॉ डेम के पास धम्मपाल विपष्यना केद्र, भोपाल में सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक आनापान (विपश्यना) शिविर का आयोजन किया जा रहा है।बच्चों के लिए आयोजित इन आनापान शिविरों से बहुआयामी लाभ हुए है।अब तक सम्पन्न हुए शिविरों ने अनेक संभावनाओं को जन्म दिया है। बच्चों के व्यंक्तत्व, व्यवहार एवं रूचियों में, दृष्टिकोण में आशादायक परिवर्तन परिलक्षित हुए है। उनकी एकाग्रता बढ़ी है एवं स्मरण शक्ति में वृद्धि हुई है। मन से भय, चिंता, घबराहट व तनाव दूर होने लगते है। पढ़ाई में मन लगता है तथा खेल -कूद व विविध कलाओं में कुशलता आती है। आत्म विश्वास बढता है। आपसी सद्भावना बढ़ती है। सकारात्मक सोच विकसित होती है व विपरीत परिस्थितियो में मन में धैर्य व समता बनी रहती है। शिविर पूर्ण तरह नि:शुल्क है।
एक दिवसीय बाल विपश्यना शिविर का आयोजन कल
