खाद की मांग: किसानों के साथ सड़क पर बैठे विधायक,3 घंटे बंद रहा रहा अमरकंटक मार्ग 

अनूपपुर। जिले के राजेंद्रग्राम में किसानों को खाद की कमी को लेकर पहले किसानों ने पुष्पराजगढ़ से कांग्रेस विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को भी कूद पड़े हैं जहां वह बरसते पानी में छाता लेकर अमरकंटक मार्ग पर तीन घंटे घरना दिया इस दौरान सड़क के दोनो ओर जाम लगा किसानों के लिए खाद उपलब्ध की मांग करते रहें। कृषि अधिकारी के आश्वासन के बाद धरना खत्म हुआ।

जिले भर के किसानों कों खाद की कमी से जूझना पड़ रहा है। शासकीय खाद गोदाम में पिछले कई दिनों से खाद उपलब्ध नहीं है। सैकड़ों किसान रोजाना सुबह से लाइन में खड़े रहते हैं। गुरुवार को परेशान किसानों ने पुष्पराजगढ़ के कांग्रेस विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को के साथ करौंदी तिराहे पर प्रदर्शन करते हुए अमरकंटक मार्ग लगभग तीन घंटे तक यहां जाम लगाये रखा। इससे हाईवे के दोनों और वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुष्पराजगढ़ अनुविभाग के एसडीएम के साथ पुलिस और कृषि विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच जहां विधायक सहित किसानों की मांग पर गोदाम ले जाकर जांच कराई। जांच में गोदाम में खाद नहीं मिली।

किसानों का कहना है कि सरकारी गोदाम में डीएपी खाद 1300 रुपए में मिलती है। वहीं निजी दुकानों में 1600 से 2000 रुपए में बिक रही है। कृषि सीजन में यह समस्या किसानों के लिए बड़ी चुनौती बन गई है। सरकारी गोदाम से उन्हें लगातार नई तारीखें दी जा रही हैं। ।

दोपहर से जारी धरने में सैकड़ों किसान अनूपपुर-अमरकंटक मार्ग बैठे रहे, जिससे यहां पर लंबा जाम लग गया था। साथ ही अधिकारी भी विधायक और किसानों को समझाने के लिए मौके पर पहुंचे। इस दौरान उन्हें अधिकारियों ने खाद आपूर्ति का आश्वासन भी दिया।

कृषि अधिकारी निशा सिन्हा ने बताया है कि जिले में सभी विधानसभा के लिए यूरिया आ चुकी हैं। बाकी बचे फर्टिलाइजर शुक्रवार दोपहर 12 बजे तक आ जाएगा। इस आश्वासन के बाद पुष्पराजगढ़ विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को ने अपना धरना खत्म किया। ज्ञात हो कि कलेक्टर हर्षल पंचोली ने सोमवार को समय सीमा बैठक में इस मुद्दे पर संज्ञान लिया था। उन्होंने कृषि विभाग से यूरिया, डीएपी और एनपीके सहित अन्य उर्वरकों की उपलब्धता की जानकारी ली। साथ ही सभी किसानों को निर्धारित मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

Next Post

अस्पताल में इलाज के बाद युवक की मौत, निष्पक्ष जांच की मांग

Thu Jul 10 , 2025
इटारसी। पुरानी इटारसी के एक युवा की नगर के निजी चिकित्सालय में उपचार के बाद हुई मौत पर आज करणी सेना ने प्रदेश के चिकित्सा मंत्री, मुख्य सचिव, जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, एसडीएम इटारसी के नाम एक ज्ञापन आज पुलिस को सौंपा है। ज्ञापन में दयाल अस्पताल में उपचार […]

You May Like

मनोरंजन