लोहा मंडी ब्रिज पर स्कूटी-मिनी ट्रक टकराए, युवती घायल

इंदौर. रावजीबाजार क्षेत्र में लोहा मंडी ब्रिज के नीचे देर रात एक चार पहिया वाहन एमपी13 जीबी 6446 के नीचे आते समय लोडिंग वाहन के क्षतिग्रस्त होने और स्कूटी के फिसलने की घटना में एक युवती घायल हो गई. घायल युवती को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा. इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए वाहन चालक 25 वर्षीय मंगल पिता मोहनलाल केवट, निवासी सावेर बायपास को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु की. चालक ने बताया कि हादसा वाहन के ब्रेक फेल होने के कारण हुआ. ब्रीथ एनालाइजर से जांच करने पर शराब की उपस्थिति नहीं पाई गई. मामले में पुलिस वाहन को जब्त कर जांच शुरु की.

Next Post

फतेहगढ़ शीतला माता मंदिर में दीपमहोत्सव का भव्य आयोजन

Sat Sep 27 , 2025
भोपाल। शनिवार को प्राचीन शीतला माता मंदिर में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर दीपमहोत्सव का आयोजन भव्य रूप से किया गया। पंडित जितेंद्र महाराज ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नवरात्रि की पंचमी तिथि पर 1100 दीपकों से महाआरती संपन्न की गई। इस अवसर पर श्रद्धालुओं […]

You May Like