तय समय पर ही होंगी रादुविवि में स्नातक परीक्षाएं

जबलपुर: रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय ने स्नातक पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं विश्वविद्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार शैक्षणिक सत्र 2025 की परीक्षाएं पूर्व घोषित परीक्षा समय-सारिणी के अनुरूप ही आयोजित की जाएंगी। विश्वविद्यालय ने आदेश जारी किया है कि बीए , बीएससी, बीकॉम, बीकॉम (ऑनर्स) एवं बीएचएससी प्रथम वर्ष की परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होंगी।

वहीं बीए, बीएससी, बीकॉम, बीकॉम (ऑनर्स) द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं अपराह्न 1 बजे से सायं 4 बजे तक संपन्न कराई जाएंगी। यह परीक्षाएं विश्वविद्यालय द्वारा पूर्व में जारी अधिसूचना के अनुसार ही संचालित की जाएंगी। विश्वविद्यालय ने सभी संबंधित महाविद्यालयों एवं परीक्षार्थियों से समय-सारिणी का पालन सुनिश्चित करने की अपील की है।

Next Post

सकल ब्राह्मण महासमिति ने किया हिन्दू कलेंडर का लोकार्पण

Tue Dec 30 , 2025
ग्वालियर: सकल ब्राह्मण महासमिति के हिंदू कैलेंडर का लोकार्पण आज प्रधान कार्यालय में वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती अलका मिश्रा के मुख्य आतिथ्य तथा समिति के संयुक्त अध्यक्ष गिरिराज गुरुजी की अध्यक्षता में हुआ ।मुख्य अतिथि श्रीमती अलका मिश्रा ने कहा कि हिंदू कैलेंडर में मुख्य त्योहार, एकादशी, संकष्टी, पूर्णिमा, अमावस्या, अधिक […]

You May Like