सड़क हादसे में युवक की मौत, दो गंभीर

कटनी: कुठला थाना क्षेत्र के अंतर्गत कटनी-पन्ना मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है घटना रविवार शाम 5 बजे की है।

कुठला थाना क्षेत्र के घांग्री गांव के निवासी उदय भान सिंह 32 वर्षीय रामस्वरूप चौधरी और आनंद चौधरी 22 वर्षीय अपनी मोटरसाइकिल से पेट्रोल पंप से वापस लौट रहे थे। जब वह खडोला गांव के पास पहुंचे, तो शाहनगर की तरफ से आ रहे एक अनियंत्रित पिकअप वाहन क्रमांक मप्र 21 जेड डी 5746 ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर खतनाक थी कि उदयभान सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। रामस्वरूप चौधरी और आनंद चौधरी बुरी तरह से घायल हो गए। हादसे के बाद, राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही, कठला थाना पलिस मौके पर पहुंची।

Next Post

ऐलिवेटेड कॉरिडोर में कूदे युवक को बचाया

Sun Aug 3 , 2025
सागर:सागर जिला मुख्यालय पर स्थित लाखा बंजारा झील पर बने ऐलिवेटेड कॉरिडोर से एक युवक पानी में कूंद गया. जिसको नाविक की मदद से बचा लिया गया. मिली जानकारी के अनुसार आज रविवार की दोपहर में शैलू कोरी निवासी पुरुव्याऊ टौरी ऐलिवेटेड कॉरिडोर से तालाब में कूंद गया. जिसकी सूचना […]

You May Like