
रीवा, रीवा जिले के सिरमौर क्षेत्र के ग्रामीणों ने रोझौही क्योटी में प्रस्तावित न्यूक्लियर पावर प्लांट के स्थापना का विरोध करते हुए अनुविभागीय अधिकारी सिरमौर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन पत्र सौंपा. ग्रामीणों का कहना है कि जन सुरक्षा एवं विन्ध्य क्षेत्र के संरक्षण के लिए रीवा जिले के सिरमौर क्षेत्र के रोझौही क्योटी में प्रस्तावित परमाणु ऊर्जा संयंत्र के संभावित खतरो के निवारणार्थ परियोजना को अन्यत्र स्थानांतरित किया जाए और इसी स्थान पर सौर पवन ऊर्जा विकल्पो को लगाने के प्रयास किए जाए. ग्रामीणों ने कहा कि यह कि सघन रहवासी क्षेत्र है, प्रस्तावित स्थल के निकट धनी आवादी है. धनी आवादी वाले क्षेत्र में परमाणु संयंत्र स्थापना जनजीवन के लिये अत्यंत संवेदनशील एंव जोखिम पूर्ण है. रीवा संभाग पूर्व से ही जल संकट से जूझ रहा है रियेक्टरों को ठंडा रखने के लिए अरबो लीटर जल की खपत से स्थानीय कृषि पेयजल, अपूर्ति तंत्र पूरी तरह ताबाह हो जायेगा. साथ ही प्रसिद्ध क्योटी जल प्रपात एवं पर्यटन क्षेत्र प्रभावित होगे. संयंत्र से निकलने वाली थर्मल डिस्चार्ज एवं विकरण से जैव विविधता का हरण होगा. ग्रामीणों ने कहा कि प्रस्तावित न्यूक्लियर पावर प्लांट से 30 किमी दूर रहने वाले गरीब जनता को केवल रेडियेशन से होने वाली गंभीर बीमारी, गंभीर स्वास्थ्य समास्यांए, विकरण, कैंसर और अनुवांशिक क्षतिं, पर्यावरण और पारिस्थितिकी तंत्र की बर्बादी, आर्थिक नुकसान, रेडियेशन से कई तरह के खतरे रहेंगे.
