इंदौर: बेटमा पुलिस ने औसरुद फाटे पर एक इंदौर पासिंग ट्रक को रोककर तलाशी ली तो उसमें बोरियों में छिपाकर ले जाई जा रही 1200 पेटियों से अधिक अवैध शराब बरामद हुई. शराब की मात्रा 14,400 बल्क लीटर बताई जा रही है, जिसकी कीमत लाखों रुपए के आसपास आंकी गई है.पुलिस ने ट्रक चालक तेजू, पिता शिवसिंह, निवासी ग्राम गुड़बेली, जिला आगर-मालवा को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है.
चालक के पास शराब के कोई कागजात नहीं थे, शुरुआती जांच में यह खुलासा हुआ कि शराब गुजरात भेजी जा रही थी, जहां शराबबंदी है. मामले में बेटमा थाना प्रभारी मीना करणावत का कहना है कि इंदौर से गुजरात तक अवैध शराब ले जाने के मामले पहले भी सामने आ चुके हैं. पुलिस ने ट्रक और शराब को थाने ले जाकर जब्त किया है और तस्करी के पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.
