
मन्दसौर।विधायक विपिन जैन के नेतृत्व में शिवना शुद्धिकरण अभियान के तहत भगवान पशुपतिनाथ महादेव मंदिर के समीप स्थित छोटी पुलिया पास रपट व घाट की सफाई की जा रही है। इस अभियान के अंतर्गत 32वें दिन 4 ट्राली गाद, कचरा व झाड़िया साफ की गई। गंदगी साफ करने व रंगरोगन से शिवना घाट सुंदर दिखाई देने लगा है। जो भी वहां से गुजर रहा है वह नागरिकों के श्रमदान की मुक्तकंठ से तारीफ कर रहा है।
विधायक जैन ने कहा कि शिवना शिव की है तथा हम सभी शिव भक्तों का कर्तव्य है कि इस शिवना को शुद्ध व पावन बनाये रखे। भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन करने आने वाले भक्त को सुंदर, सलल बहती शिवना के दर्शन हो ऐसे हमारे प्रयास है।
