आफत की बारिश ने लोगों को आफत में डाला

नर्मदापुरम/इटारसी। बीते दो दिनों से बारिश का दौर चल रहा था. लेकिन सोमवार को आफत की बारिश ने नर्मदापुरम के निचले क्षेत्रों में और इटारसी के निचले रिहाशी इलाकों के अलावा बाजार क्षेत्र में भी दुकानों एवं मकानों में पानी भर गया. सभी जगह पानी ही पानी नजर आ रहा था. लोग उपर वाले को धन्यवाद दे ही रहे थे साथ ही नपा प्रशासन की व्यवस्थाएं पानी में बह गई. लगातार बारिश के कारण इटारसी की गलियों और सडक़ों सहित निचली बस्तियों में काफी देर तक स्थिति गंभीर हो गयी। शहर के बाजार सहित लगभग सभी मोहल्लों में झमाझम बारिश के बाद सडक़ों पर पानी भर जाने से आवागमन बाधित रहा। एलकेजी कालोनी, महर्षि कालोनी, बंबई वालों की कालोनी, नई गरीबी लाइन के अंडरपास में ज्यादा पानी होने से यहां से वाहनों का निकलना बंद हो गया। कुछेक लोगों ने अवश्य जिद करके अपनी जान जोखिम में डालते हुए वाहन निकाले। भारी वर्षा के कारण अवाम नगर, बंगलिया, ग्वाल बाबा मेहरागांव नदी, न्यास कालोनी, एमजीएम कालेज चौराह पर पार्षद अमित विश्वास की दुकान में, आरएमएस आफिस रोड की दुकानों, जवाहर बाजार की दुकानों, पुरानी इटारसी के निचले क्षेत्रों और सडक़ों पर नगर पालिका परिसर की दुकानों, लाइन एरिया, राधाकृष्ण मार्केट, गांधी स्टेडियम के पास की दुकानें, देशबंधुपुरा, गांधीनगर, पुरानी इटारसी में श्रीकृष्णा विहार कालोनी सहित आसपास के क्षेत्र में भी जलभराव हो गया है।

 

Next Post

सोशल ग्रुप पार्श्वनाथ ने लिया पर्यावरण रक्षा का संकल्प

Tue Jul 8 , 2025
भोपाल। सोशल ग्रुप पार्श्वनाथ ने कुराना तीर्थ में आयोजित मिलन समारोह में पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संकल्प लिया। समारोह में भगवान आदिनाथ के दर्शन, भक्तांबर पाठ और दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। अध्यक्ष मनोज जैन मन्नू ने बताया कि ग्रुप भोपाल को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त […]

You May Like