भैरवगढ़ क्षेत्र में लाठी से हमला कर सेवानिवृत्त प्राचार्य की हत्या

उज्जैन। भैरवगढ़ क्षेत्र में बुधवार दोपहर सेवानिवृत प्राचार्य की लाठी से हमला कर युवक ने हत्या कर दी। प्राचार्य को परिजन निजी अस्पताल लेकर पहुंचे थे। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।
भैरवगढ़ थाना क्षेत्र के गणेश मंदिर के समीप रहने वाले रमाशंकर शर्मा 85 साल शासकीय माध्यमिक विद्यालय के सेवानिवृत प्राचार्य थे। दोपहर में अपने घर से बेटी के यहां जाने के लिए निकले थे। इस दौरान घर के पास वाली गली में रहने वाले मोहन तंवर नामक युवक ने अचानक उन पर लाठी से हमला कर दिया। उसने तबातोड़ 5 से 6 बार सर पर किये। रमाशंकर शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने परिजनों को सूचना दी और उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने पहले आईसीयू में भर्ती किया और कुछ देर बाद मौत होने की पुष्टि की। मामले की जानकारी लगते ही पुलिस घटनास्थल पहुंच गई और लोगों से पूछताछ कर हमला करने वाले आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। बताया जा रहा है कि आरोपी अकेला रहता है उसने हमला क्यों किया इस बात की जानकारी जुटा जा रही है। पुलिस के अनुसार मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज किया जाएगा। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम कक्ष चरक अस्पताल में रखा गया है। गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

Next Post

गुरहर पहाड़ सोना खदान प्रस्ताव पर जनसुनवाई में ग्रामीणों की चिंताएं उभरीं

Wed Feb 4 , 2026
सिंगरौली। जिले के गुरहर पहाड़ क्षेत्र में प्रस्तावित सोने की खदान परियोजना को लेकर बुधवार को सिधार सिलफोरी में आयोजित जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने अपनी आशंकाएं और चिंताएं सामने रखीं। जनसुनवाई में जिला पंचायत सीईओ जगदीश गोमे, चितरंगी एसडीएम सौरभ मिश्रा सहित कंपनी प्रबंधन […]

You May Like