गोपाल मंदिर में श्री राधा-कृष्ण भगवान सजेंगे बेशकीमती गहनों से

ग्वालियर: नगर निगम ग्वालियर द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्ठमी महोत्सव फूलबाग स्थित गोपाल मंदिर पर आज दोपहर 12 बजे से हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। इस महोत्सव की तैयारियों को लेकर निगमायुक्त अभिषेक चौधरी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।विगत कई वर्षों से जन्माष्टमी महोत्सव में फूलबाग स्थित गोपाल मंदिर स्थित श्री कृष्ण एवं राधा को उनके प्राचीन बेशकीमती आभूषणों से सुसज्जित किया जाता रहा है.

तब से प्रतिवर्ष गोपाल मंदिर की जन्माष्टमी कार्यक्रम में उक्त गहने तथा भगवान के सोने-चांदी के बर्तन व सजावट का सम्पूर्ण सामान भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बैंक लॉकर से लाकर भगवान का श्रृंगार किया जाता है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस बल के साथ बैंक लॉकर से भगवान के आभूषण तथा श्रृंगार सामग्री एवं पात्र निकालकर लाये जायेंगे तथा इनकी सफाई इत्यादि कर भगवान श्री राधा कृष्ण का श्रृंगार किया जायेगा। गोपाल मंदिर पर सुबह से भारी तादाद में पुलिस बल तैनात किया गया है।

Next Post

रेलवे स्टेशन उन्नयनीकरण कार्यों की दिशा बैठक 7 सितम्बर को

Fri Sep 4 , 2026
ग्वालियर: जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक 7 सितम्बर को बुलाई गई है। यह बैठक सांसद भारत सिंह कुशवाह की अध्यक्षता में अपरान्ह 3 बजे कलेक्ट्रेट के सभागार में आयोजित होगी। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सोजान सिंह रावत ने बताया कि बैठक में रेलवे स्टेशन […]

You May Like