25 करोड़ की मंदिर भूमि से अतिक्रमण हटा प्रशासन ने वापस ली जमीन

इंदौर: ग्राम भानगढ़ में श्रीराम शासकीय मंदिर की 25 करोड़ रुपए मूल्य की जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया. कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर हुई कार्रवाई में एसडीएम प्रदीप सोनी और तहसीलदार प्रीति भिसे ने जमीन का कब्जा वापस लिया.

खसरा क्रमांक 59 की 1.307 हेक्टेयर भूमि राजस्व रिकॉर्ड में मंदिर के नाम दर्ज है, जिस पर अवैध कब्जा था. जांच में अतिक्रमण की पुष्टि के बाद आज तारबंदी कर सूचना बोर्ड भी लगाया गया. प्रशासन की यह कार्रवाई सरकारी जमीनों को बचाने की मुहिम का हिस्सा है.

Next Post

तीन जर्जर मकान जमींदोज

Fri Aug 1 , 2025
इंदौर: नगर निगम ने जनसुरक्षा के तहत झोन 12 में स्थित तीन अत्यंत जर्जर मकानों को हटाने की कार्रवाई की। आयुक्त शिवम वर्मा के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में मुराई मोहल्ला और जूनी इंदौर क्षेत्र के मकान शामिल थे। ये भवन वर्षों से खतरनाक स्थिति में थे और […]

You May Like