पंजाबी सेंसेशन गिप्पी ग्रेवाल का नया धमाकेदार गाना ‘कैमरा’ रिलीज

मुंबई, (वार्ता) टी-सीरीज़ प्रस्तुत पंजाबी सेंसेशन गिप्पी ग्रेवाल का नया धमाकेदार गाना ‘कैमरा’ रिलीज हो गया है।

चार्टबस्टर म्यूज़िक डुओ देसी क्रू द्वारा कंपोज़ किए गए संगीत और दमदार बोलों के साथ यह गाना डांस फ्लोर पर आग लगाने के लिए तैयार है।

गाना कैमरा में गिप्पी ग्रेवाल का अंदाज़ और उनका स्टाइल पूरी तरह झलकता है, जहां वह एक लड़की की मौजूदगी को उस ग्लैमर से जोड़ते हैं जिसे वह अक्सर ग्लोबल आइकॉन नोरा फतेही के साथ जोड़कर देखते हैं। चुलबुले बोल और देसी क्रू की जबरदस्त बीट्स मिलकर इस गाने को स्टाइलिश और बेहद आकर्षक बनाते हैं।

हाई-एनर्जी डिस्को बीट्स से लेकर गिप्पी ग्रेवाल के बेमिसाल मूव्स तक, कैमरा हर किसी को थिरकने पर मजबूर करने के लिए तैयार है। इसका म्यूज़िक वीडियो भी उतना ही शानदार है, जो रंगीन दृश्यों और शानदार लोकेशंस से भरा हुआ है और गाने की खूबसूरती को और बढ़ाता है।

डेंस द्वारा किए गए मिक्स और मास्टरिंग के साथ, कैमरा एक पूरा ऑडियो-विजुअल धमाका है, जिसमें स्वैग, एनर्जी और पंजाबी तड़का एक साथ मिलता है। यह गाना अब टी-सीरीज़ के यूट्यूब चैनल और सभी प्रमुख स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है।

 

Next Post

अकासा एयर से जुड़े नये निवेशक

Wed Aug 20 , 2025
नयी दिल्ली, (वार्ता) नवोदित विमान सेवा कंपनी अकासा एयर ने विभिन्न रणनीतिक निवेश ट्रांजेक्शन के पूरा होने की घोषणा की। इसके तहत तीन नये निवेशक एयरलाइंस से जुड़े हैं। इनमें प्रेमजी इनवेस्ट, 360 वन एसेट और क्लेपांड कैपिटल शामिल हैं। कंपनी ने इस साल फरवरी में इन निवेशकों के उसके […]

You May Like