शक्कर में मांग, खाद्य तेलों में तेजी, दलहन- दाल में मिश्रित रंगत, चावल सामान्य

इंदौर, 02 अप्रैल (वार्ता) सियागंज किराना बाजार में शक्कर में मांग रही। खाद्य तेलों के भाव तेजी लिए रहे। सोयाबीन रिफाइंड तथा पाम तेल ऊंचा होकर बिका। तिलहन में लिवाली रही। दलहनों के साथ दाल में मांग से मिश्रित रंगत दर्ज की गई। चावल में खरीदी रही।

किराना बाजार

सियागंज किराना बाजार में शक्कर में मांग रही। आज शक्कर में चार गाड़ी की आवक हुई। खोपरा बूरा,‌ दिसावर के साथ मजबूत रहा। खोपरा गोला तथा हल्दी में ग्राहकी बताई गई।

तेल-तिलहन

खाद्य तेलों में खरीदी से सुधार दर्ज किया गया। आज सोयाबीन रिफाइंड तथा पाम तेल ऊंचा होकर बिका। तिलहन में उठाव‌ बढ़ा बताया गया।

दाल-दलहन

संयोगितागंज अनाज मंडी में दलहन जिन्सों में मिश्रित रंगत बताई‌ गई। चना कांटा महंगा बिका वहीं तुअर नीची। दालों में लिवाली रही। आज चना दाल महंगी बिकी। चावल में पूछपरख साधारण रही।

Next Post

टैरिफ अनिश्चितताओं के बावजूद शेयर बाजार ने लगाई लंबी छलांग

Wed Apr 2 , 2025
मुंबई 02 अप्रैल (वार्ता) अमेरिकी टैरिफ की अनिश्चितताओं के बावजूद स्थानीय स्तर पर हुई चौतरफा लिवाली की बदौलत पिछले दिवस के कोहराम से उबरकर आज शेयर बाजार ने लंबी छलांग लगाई। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 592.93 अंक अर्थात 0.78 प्रतिशत उछलकर 76,617.44 अंक और नेशनल स्टॉक […]

You May Like