मुसहर समाज के बच्चों को शिक्षा दिलाने सांसद ने घर-घर सम्पर्क किया

रीवा।रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा ने रीवा जिले खासकर तराई आंचल के विभिन्न गांव में निवासरत मुसहर समाज के लोगों से मुलाकात की.

सरकारी योजनाओं को लाभ दिलाने आधार कार्ड बनवाने सहित उनको आवास एवं वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए रीवा सांसद ने त्योंथर विधानसभा के विभिन्न ग्रामों अमिलकोनी, चिल्लाकला, पनासी, पटहट, 12 नंबर बस्ती सोहरवा एवं घुसरूम में मुसहर समाज जो कि शिक्षा से पूर्णत: अनभिज्ञ है उनके पास पहुंचकर उनके परिवार जनों से संपर्क किया. एक सप्ताह पूर्व इन्हीं समाज के बच्चों को स्वच्छता का संदेश देते हुए रीवा सांसद ने स्नान करा कर उन्हें स्वच्छ कपड़े पहनकर स्कूल में दाखिला दिलाने का काम किया था. सांसद को पता चला था कि दो बच्चे स्कूल जाना बंद कर दिए. आज उनके परिजनो के बीच पहुंचकर उन्हें पुन: स्कूल में भेजने के लिए प्रयास किया और समझाया. उन्होंने कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है जिससे अमीर और गरीब की खाई मिट जाती है और समाज में अपनी पहचान और प्रतिष्ठा स्थापित होती है. सांसद ने कहा कि बच्चों को शिक्षा से जोड़े और सरकार की जो भी योजनाएं संचालित है उनका भी लाभ उठाएं. इस दौरान पूर्व विधायक श्यामलाल द्विवेदी, मंडल अध्यक्ष गढ़ी समीर सिंह मौजूद रहे.

Next Post

संजय गांधी अस्पताल के डाक्टर ने की आत्महत्या

Sun Oct 5 , 2025
रीवा।रीवा में संजय गांधी अस्पताल के बर्न यूनिट में पदस्थ डा. प्रवेश श्रीवास्तव ने निजी मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. वह कई दिनो से तनाव में चल रहे थे, जिसके चलते आत्मघाती कदम उठाया. आत्महत्या की सूचना परिजनो ने अस्पताल प्रबंधन को दी. जिसके बाद मौके पर पुलिस […]

You May Like