सेवा कार्य को जनता तक पहुंचाएगा अभियान

सीहोर। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भाजपा द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा. भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदयप्रताप सिंह ने अभियान की जानकारी दी. जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा ने उनका स्वागत किया.

राव उदयप्रताप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और राष्ट्र निर्माण को समर्पित रहा है. अभियान के माध्यम से उनकी सेवा यात्रा और विकसित भारत-2047 के संकल्प को जनभागीदारी से जोड़ा जाएगा.

उन्होंने बताया कि 17 सितंबर को सेवा दिवस के रूप में रक्तदान सहित विभिन्न सेवा गतिविधियां होंगी. सभी बूथों पर आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. सेवा मेरा योगदान के तहत नागरिक श्रमदान कर अभियान में भागीदारी करेंगे. इस मौके पर जिला प्रभारी विकास विरानी, विधायक गोपाल इंजीनियर, निगम अध्यक्ष रवि मालवीय, जिला महामंत्री द्वय पंकज गुप्ता, जितेन्द्र गौड़ एवं जिला मीडिया प्रभारी प्रितेश राठौर उपस्थित थे.

 

Next Post

गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा विद्यालय

Tue Sep 15 , 2026
सीहोर। माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर में सूर्या फाउंडेशन द्वारा संचालित विद्यालय में गणेश उत्सव बड़े हर्षोल्लास, श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापना एवं विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ किया गया. विद्यालय की बालिकाओं ने गणेश वंदना, भजन, गीत […]

You May Like