भोपाल से इंदौर जा रही कार नेवरी फाटा के पास खाई में गिरी, तीन लोग बाल-बाल बचे

देवास।भोपाल से इंदौर की ओर जा रही एक कार रविवार को दोपहर के समय अचानक अनियंत्रित होकर इंदौर-भोपाल हाईवे पर नेवरी फाटा के पास खाई में गिर गई। कार का नंबर MP04 CE 8167 बताया गया है। कार में एक पुरुष, एक महिला और एक बच्चा सवार थे। गनीमत रही कि सभी यात्री सुरक्षित हैं और समय रहते वाहन से बाहर निकल आए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार में जा रही कार अचानक अनियंत्रित हुई और सड़क किनारे बने ढलान से नीचे उतर गई। हादसा इतना अचानक हुआ कि आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही कार खाई में जा पहुंची।

सूचना मिलते ही राहगीरों और स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर तुरंत मदद की। कार सवार तीनों लोग सामान्य रूप से सुरक्षित हैं और किसी प्रकार की गंभीर चोट नहीं आई है।

फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गाड़ी का संतुलन बिगड़ने से यह हादसा हुआ। मौके पर पुलिस या यातायात विभाग के अधिकारी नहीं पहुंचे थे, लेकिन स्थानीय लोगों ने स्थिति को संभाला।

Next Post

नैनपुर की बेटी श्वेता को नेशनल अवॉर्ड फॉर वुमन ऑफ एक्सिलेंस

Sun Jul 20 , 2025
नैनपुर। मंडला जिले के नैनपुर निवासी देवेंद्र मोहन जायसवाल की सुपुत्री श्वेता जायसवाल मिश्रा को नेशनल अवॉर्ड फॉर वुमन ऑफ एक्सिलेंस इन जियोस्पेशियल साइंस एंड टेक्नोलॉजी से सम्मानित किया गया है। श्वेता भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के स्पेस एप्लीकेशन्स सेंटर अहमदाबाद में सीनियर साइंटिस्ट के पद पर कार्यरत हैं। […]

You May Like