जबलपुर। आगे चैकिंग चल रही है आप अपने जेवर उतार कर रख लो। आगे लूट, चोरी की घटना हो गयी है आप अपने जेवर उतार कर रख लो कहते हुये महिलाओ एवं वृद्धों को भय दिखाकर जेवर उतरवाकर कागज की पुडिया में बांधकर रखवाते समय ठगी कर जेवर लेकर फरार होने वाला गिरोह सक्रिय है। अब ठगों ने कैंट और गढ़ा में वारदातें की है। चैकिंग हो रही है कहते हुये ठगों ने वृद्धाओं के जेवर जेवर उतरवाकर कागज में लपेटकर रखते हुये ठगी कर जेवर लेकर फरार हो गए। ये वारदातें ठगों ने पुलिस वाला बनकर की है।
कैंट पुलिस के मुताबिक सोमवार शाम श्रीमति अरूण गुप्ता 54 वर्ष निवासी डॉन बाक्सो स्कूल के सामने सिविल लाईन ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि सुबह लगभग 7-40 बजे वह मेन रोड़ में घूम रही थी, तभी एक युवक आया और बोला कि इस एरिया में जांच हो रही है, चलियेे आफिसर बैठे हैं, वह गयी तो व्यक्ति ने कहा कि मैं जांच अधिकारी हूं तभी एक व्यक्ति और आया जिसके सिर में टोपी लगी थी। अधिकारी उससे बोला कि आप अपने कंगन और अंगूठी उतारकर दे दो जांच करना है तो उसने सोने के 2 कंगन वजनी 3 तोला, 2 अंगूठी वजनी 5-5 ग्राम, उतारकर दे दी उक्त व्यक्ति ने उसके जेवरात रूमाल में रखकर काले रंग के बैग के अंदर डालकर रूमाल निकालकर उसे वापस कर बोला कि ये जेवरात हैं कहकर उसे रूमाल देकर लाल रंग की पल्सर में अपने दोनों साथियों के साथ पुल नम्बर 2 तरफ भाग गये, उनके जाने के बाद रूमाल खोलकर देखी नकली कंगन रखे मिले। उसके जेवरात कीमती लगभग 85 हजार रूपये के होगें।
आपको साहब बुला रहे है, डरो मत
इसी प्रकार गढ़ा थाने में सोमवार को श्रीमति भागवति बहलानी 70 वर्ष निवासी प्रेमनगर रेल्वे कॉलोनी के आगे गढ़ा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि छोटा गुरूद्वारा में एक व्यक्ति उसके पास आकर बोला कि माता आपको पुलिस वाले साहब बुला रहे है एवं साथ में चलने के लिये बोला, अशोका अपार्टमेंट के सामने 1 व्यक्ति मोटर सायकल में बैठा था जिसके पास लेकर गया और बोला आप बुजुर्ग हो मेरी माता के समान हो डरो मत आप बुजुर्ग हैं सोना पहनकर घूम रही हैं, आप इसे उतारकर थैले में रख लो तो उसने अपने हाथ में पहने सोने के 2 कंगन, 1 अंगूठी उतारकर दोनों व्यक्तियों केा दे दिया, उन्होंने कंगन एवं अंगूठी कागज में लपेटा और फिर एक कागज लिपटा हुआ सामान उसके पकडे हुये थैले में डाल दिया। इसके बाद दोनों चले गए। जब उसने थैले से कागज निकालकर देखी कागज में 4 चूडिय़ां पीले रंग की मिली, उसके कंगन एवं अंगूठी नहीं थे।
