यूक्रेन ने दक्षिणी रूस में तेल रिफाइनरी पर किया हमला, गैसोलीन टैंक जलाया: गवर्नर

मास्को, 14 मार्च (वार्ता) यूक्रेनी सशस्त्र बलों ने रूस के दक्षिण में क्रास्नोडार क्षेत्र के तुआप्से में एक तेल रिफाइनरी पर हमला किया, जिसमें गैसोलीन टैंकों में से एक में आग लग गई। यह जानकारी गवर्नर वेनियामिन इवानोविच कोंद्रायेव ने दी।

श्री कोंद्रायेव ने टेलीग्राम पर लिखा, “कीव शासन ने तुआप्से में एक तेल रिफाइनरी पर हमला किया। गैसोलीन टैंकों में से एक में आग लग गई। आग का क्षेत्र 1,000 वर्ग मीटर से अधिक है, आपातकालीन सेवाएं काम कर रही हैं।”

उन्होंने बताया कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Next Post

विधानसभा अध्यक्ष तोमर सहित कई मंत्री, सांसद होली मनाने गृह नगर आए

Fri Mar 14 , 2025
ग्वालियर: मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर शताब्दी एक्सप्रेस से ग्वालियर पहुंचे हैं। शताब्दी एक्सप्रेस से ही प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला, सांसद भारत सिंह कुशवाह, विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाहा सहित अन्य कई वरिष्ठ नेता भी होली मनाने गृहनगर ग्वालियर आए । विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह […]

You May Like