इंदौर: एरोड्रम रोड पर हुए भीषण ट्रक हादसे में मृतकों का आंकड़ा तीन तक पहुंच गया है. मंगलवार को नगीन नगर निवासी महेश खतवासे ने अरबिंदो अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया. हादसे के समय वे अपनी बाइक पर पत्नी रजनी के साथ सवार थे.
ट्रक का पहिया उनके पैरों पर चढ़ गया था. महेश की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है. उनकी पत्नी रजनी का उपचार अभी भी जारी है. इधर, हादसे में गंभीर रूप से घायल एक अन्य युवती की हालत भी नाजुक बताई जा रही है. डॉक्टरों ने उसे आईसीयू में रखा है और लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है.
