पुत्र को गोली मारने वाला पिता गया जेल

जबलपुर: माढ़ोताल थाना क्षेत्र मेें संपत्ति विवाद पर पुत्र का गोली मारने वाले पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जिसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।टीआई नीलेश दोहरे ने बताया कि आकाश पटेल पिता हेमचंद पटेल 26 वर्ष निवासी शिवधाम नगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि पिता हेमचंद पटेल के साथ जमीन को लेकर प्रकरण न्यायालय मे चल रहा है ।

पिता हेमचंद पटेल जमीन का केस वापस लेने के लिए दबाव बनाने लगे। सोतेली मां ने पिता हेमचंद पटेल से बोला कि इस जान से मार दो, तो पिता ने बंदूक से गोली मारी जो इसके दाहिने हाथ में लगी। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर आरोपित हेमचंद पटेल पिता स्व इमरत लाल पटेल 57 वर्ष निवासी ग्राम कचनारी ग्रीन वैली स्कूल को गिरफ्तार कर लिया।

Next Post

ईरान और रूस ने छोटे मॉड्यूलर रिएक्टर निर्माण करने के लिये एमओयू पर हस्ताक्षर किये

Thu Sep 25 , 2025
तेहरान, 25 सितंबर (वार्ता) ईरान और रूस ने बुधवार को एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया है जिसके तहत रूस यहां छोटे मॉड्यूलर रिएक्टर (एसएमआर) का निर्माण करेगा। ईरान के परमाणु ऊर्जा संगठन (एईओआई) की वेबसाइट पर जारी एक बयान के अनुसार संगठन प्रमुख मोहम्मद एस्लामी और रूस के […]

You May Like