स्कूल के लिए निकली दो सगी बहनें तीन दिन से लापता

परासिया। अंबाडा चौकी क्षेत्र में निवासरत दो सगी बहनें घर से स्कूल के लिए निकली। लेकिन वे स्कूल की जगह और कहीं चली गई। मामला 14जुलाई का है। तीन दिन बीत जाने के बाद भी नाबालिक बालिकाओं की कोई सूचना परिजनों को नहीं मिल सकी है। मामले की गंभीरता को समझते हुए पुलिस लगातार बालिकाओं को खोजने का प्रयास कर रही है लेकिन तीन दिन बीत जाने के पश्चात भी पुलिस के हाथ खाली है परिजनों ने घर में किसी प्रकार के विवाद से इनकार करते हुए कहा कि घर से गायब हुई दोनों बालिका जुड़वा है तथा एक चान्दामेटा और दूसरी जुन्नारदेव में पड़ती है। परिजनों और पुलिस ने गुमशुदा नाबालिक बालिकाओं की सूचना के लिए हेल्प लाइन नंबर जारी करते हुए मामले में प्रकरण पंजीकृत कर गुमशुदा नाबालिक बालिकाओं की तलाशी तेज कर दी है।

Next Post

सीवर लाइन कार्य के दौरान हादसा, दो मजदूर मिट्टी में दबे

Thu Jul 17 , 2025
शहडोल। जिले के सोहागपुर थाना अंतर्गत कोनी गांव में आज सीवर लाइन डालने के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। सीवर की नाली की खुदाई के दौरान दो मजदूर लगभग 10 फीट गहरे गड्ढे में मिट्टी के नीचे दब गए। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। तीन […]

You May Like