बिलकीसगंज। राजस्व मंत्री करणसिंह वर्मा ने बिलकिसगंज के शासकीय सांदीपनी स्कूल में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में पौधारोपण किया. इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा भी उपस्थित थे. राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने ग्रामवासियों से भेंट की और उनकी समस्याएं सुनीं. मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि ग्रामवासियों को किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े. यदि किसी भी स्तर पर समस्या आती है, तो उसका तत्काल समाधान किया जाए. उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि प्रशासन की सेवाएं सदैव सक्रिय, सरल और लोगों के लिए सुलभ रहनी चाहिए. सरकार का उद्देश्य है कि आमजन को समय पर राहत और सुविधाएं मिलें.
राजस्व मंत्री वर्मा ने सांदीपनी स्कूल में किया पौधारोपण
