सीएम डॉ यादव आज बैतूल, कटनी और जबलपुर दौरे पर, बरही के किसान सम्मेलन में होंगे शामिल

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज शनिवार को बैतूल, कटनी और जबलपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे कटनी जिले के बरही में आयोजित किसान सम्मेलन में शामिल होकर किसानों को संबोधित करेंगे।

मुख्यमंत्री अपने दौरे के दौरान लगभग 242.22 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे। साथ ही विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 7 हितग्राहियों को हितलाभ भी वितरित करेंगे।

इसके अलावा मुख्यमंत्री जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए चलाए जा रहे जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत बड़े तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य का भी शुभारंभ करेंगे। राज्य सरकार का उद्देश्य इस अभियान के माध्यम से जल स्रोतों के संरक्षण और संवर्धन को बढ़ावा देना है।

 

Next Post

पात्रता परीक्षा का विरोध रहे शिक्षकों ने मांगी इच्छामृत्यु मांगी

Sat Mar 14 , 2026
सतना: शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) से छूट की मांग को लेकर सतना में शिक्षकों का विरोध प्रदर्शन सामने आया है। शुक्रवार शाम सैकड़ों शिक्षक कलेक्ट्रेट पहुंचे और राष्ट्रपति के नाम एडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में शिक्षा अधिकार अधिनियम लागू होने से पहले नियुक्त शिक्षकों को टीईटी से छूट देने […]

You May Like