
भोपाल। बैरागढ थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में एक इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी करीब दो महीने से फरार चल रहा रहा था.
पुलिस के मुताबिक बीते 28 मार्च को 25 वर्षीय फरियादी महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी. महिला ने बताया कि आरोपी मोहम्मद आमिर ने उससे शादी का झांसा देकर 8 फरवरी को एक होटल में लेकर शारीरिक संबंध बनाया. इसके बाद आरोपी अपनी बात से मुकरा गया और महिला से शादी करने से मना कर दिया. परेशान होकर पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई. आरोपी मोहम्मद आमिर मामला दर्ज होने के बाद से लगातार फरार चल रहा था. पुलिस ने उस पर 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था. पुलिस ने 15 मई को आरोपी आमिर खान (26) निवासी माता मंदिर के पास एहसान नगर निशातपुरा को उसके घर से गिरफ्तार किया. आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है.
