
सीधी। जिले के कुसमी थाना अंतर्गत देवार्थ नौढिया में मिश्रा बस कंडक्टर के साथ अज्ञात व्यक्तियों ने लाठी-डंडा से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुसमी में भर्ती कराया गया। यहां से घायल को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। मिश्रा बस के घायल कंडक्टर अखिलेश मिश्रा ने बताया कि 25 सितम्बर की शाम करीब 6 बजे बस बेलहा महुआ से देवार्थ नौढिया पहुंची। तभी अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा सडक़ पर मोटरसाइकिल खड़ी करके बस को रोंका गया। बस के रुकते ही आरोपियों द्वारा उन्हें बस से खींचकर लाठी-डड्ढों से मारपीट करना शुरू कर दिया। सिर से खून बहना शुरू हो गया और शरीर के अन्य भागों में भी गहरी चोंटे आईं। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। आरोपियों के जाने के पश्चात घटना की तत्काल सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर कुसमी पुलिस पहुंची और घायल कंडक्टर को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। यहां घायल कंडक्टर अखिलेश मिश्रा का इलाज कुसमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। मारपीट में कंडक्टर के सिर, पैर एवं पीठ पर काफी चोटे आई हैं। मामले में ड्राइवर ने कुसमी थाने में लिखित सूचना दी, जिस पर कुसमी पुलिस ने एफआईआर दर्ज करते हुए धारा 296, 115(2), 351(3)] 127(1), 324(4)3(5) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है।
इनका कहना है
ड्राइवर की लिखित रिपोर्ट पर कुसमी थाना में आरोपियों के विरुद्ध मामला पंजीबद्ध किया गया है। घायल कंडक्टर को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। मामले में कई धाराओं पर कार्यवाही की गई है और जरूरत पड़ेगी तो धाराएं बढाई भी जाएगी और जल्द से जल्द अपराधियों को पकड़ा जाएगा।
अरुणा द्विवेदी, थाना प्रभारी कुसमी
