दतिया: जिगना थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत नुनवाहा के कुड़राया गांव में आकाशीय बिजली गिरने से 15 भेड़ों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय रामकिशन पाल और गोलू पाल अपनी-अपनी भेड़ों को चराने जंगल की ओर ले जा रहे थे।
तभी अचानक तेज गर्जना के साथ बिजली गिरी, जिसकी चपेट में भेड़ें आ गईं। दोनों युवक सुरक्षित बच निकले। दतिया शहर में बारिश का दौर शुरू हो गया है, जिससे मौसम सुहावना हो गया। मौसम विभाग ने आज मंगलवार को बारिश की संभावना जताई थी, जो सही साबित हुई है।
