मां ताप्ती मंदिर ट्रस्ट की बैठक: पुजारियों का मानदेय बढ़ाया 

मुलताई। मां ताप्ती जन्मोत्सव के बाद शुक्रवार को मंदिर ट्रस्ट की बैठक बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंदिर के पुजारियों एवं कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाने का निर्णय लिया गया। बैठक में मां ताप्ती जन्मोत्सव के दौरान विभिन्न कार्यों एवं व्यवस्थाओं पर हुए व्यय के बिलों का भुगतान किया गया। इस अवसर पर मंदिर की दान पेटी खोली गई, जिसमें श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित की गई 2लाख 14 हजार 350 की राशि प्राप्त हुई। ट्रस्ट द्वारा दान राशि का विधिवत लेखा-जोखा तैयार किया गया तथा निर्णय लिया गया कि इस राशि का उपयोग मंदिर के विकास, धार्मिक आयोजनों एवं श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए किया जाएगा। बैठक में मुख्य प्रबंधक ट्रस्टी तहसीलदार संजय बरैया, थाना प्रभारी विकास पटेल सहित ट्रस्ट सदस्य गोलू खंडेलवाल, महेश पाठक, चिंटू खन्ना,किशोर सिंह परिहार, राजेंद्र भार्गव चंदू देशमुख गगनदीप खेरे, प्रशांत भार्गव, अनिल पंडाग्रे, सौरभ जोशी, अजय शिवहरे, संजय पाटनकर एवं सुमित शिवहरे उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में ट्रस्ट सदस्यों ने मां ताप्ती मंदिर की व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने, श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा आगामी धार्मिक आयोजनों को भव्य एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।

Next Post

पहली 'प्रेसिडेंट्स बॉडीगार्ड सोल्जरथॉन' का आयोजन 2 अगस्त को

Fri Jul 31 , 2026
नयी दिल्ली, 31 जुलाई (वार्ता) हजारों नागरिक, सैनिक, पूर्व सैनिक, रक्षा कर्मियों के परिवार, छात्र और फिटनेस के शौकीन 2 अगस्त को दिल्ली छावनी में पहली ‘प्रेसिडेंट्स बॉडीगार्ड सोल्जरथॉन, दिल्ली 2026’ के लिए एक साथ आएंगे। यह एक अहम राष्ट्रीय कार्यक्रम है जो भारत के माननीय राष्ट्रपति के निजी सैनिकों, […]

You May Like