सीएसआईआर-एनसीएल ने किया कौशल केंद्र का उद्घाटन

नयी दिल्ली, 03 जुलाई (वार्ता) सीएसआईआर-राष्ट्रीय रसायन प्रयोगशाला (एनसीएल) ने पुणे में पुनर्निर्मित एवं अत्याधुनिक कौशल विकास केंद्र का शुक्रवार को उद्घाटन किया। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि इस आधुनिक केंद्र का उद्घाटन सीएसआईआर-एनसीएल के निदेशक डॉ. आशीष लेले ने की। यह केंद्र एनवेलियर की कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) पहल के तहत आधुनिकीकृत किया गया है। इसका उद्देश्य कौशल विकास और तकनीकी प्रशिक्षण की सभी गतिविधियों को एक ही परिसर में संचालित करना तथा युवाओं को उद्योगों की वर्तमान और भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप उच्च स्तरीय प्रशिक्षण उपलब्ध कराना है।

डॉ. आशीष लेले ने कहा कि यह केंद्र प्रशिक्षुओं को आधुनिक उपकरणों पर व्यावहारिक अनुभव प्रदान करेगा, जिससे उनकी औद्योगिक दक्षता बढ़ेगी और नवाचार को नयी गति मिलेगी। सीएसआईआर की एकीकृत कौशल पहल (सीएसआईआर-आईएसआई) के अंतर्गत संचालित इस कार्यक्रम का लक्ष्य प्रयोगशाला के विशेषज्ञता क्षेत्रों में विश्वस्तरीय कौशल प्रदान कर गुणवत्तापूर्ण और दक्ष मानव संसाधन तैयार करना है। प्रशिक्षण कार्यक्रम एनसीएल के अनुभवी वैज्ञानिकों और अत्याधुनिक प्रयोगशाला सुविधाओं के माध्यम से संचालित किये जाएयेंगे। नये कौशल विकास केंद्र में स्मार्ट इंटरैक्टिव डिस्प्ले से युक्त आधुनिक कक्षाएं, डिजिटल पोडियम, समर्पित कंप्यूटर लैब, अत्याधुनिक डिजिटल कॉन्फ्रेंस रूम, विश्लेषणात्मक प्रयोगशालाएं और केंद्रीकृत कौशल विकास कार्यक्रम (एसडीपी) कार्यालय जैसी आधुनिक सुविधाएं विकसित की गयी हैं।

.....

Next Post

भोपाल में हाई-वोल्टेज ड्रामा: 12 घंटे तक पेड़ पर बैठा रहा युवक, रेस्क्यू के दौरान 25 फीट से नीचे गिरा; हालत गंभीर

Fri Jul 3 , 2026
भोपाल। निशातपुरा थाना क्षेत्र स्थित आरिफ नगर में गुरुवार रात शुरू हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा शुक्रवार दोपहर एक बड़े हादसे में बदल गया। एक युवक करीब 12 घंटे तक पेड़ पर बैठा रहा, जिसके चलते इलाके में लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और […]

You May Like