द्वितीय परीक्षा के लिए 21 मई तक भरे जा सकेंगे आवेदन

भोपाल।माशिम ने वर्ष 2024-25 की द्वितीय परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए संदर्भित पत्र द्वारा विस्तृत निर्देश जारी किए गए है. हाईस्कूल और हायर सेकण्डरी सर्टिफिकेट द्वितीय परीक्षा के लिए एम.पी. ऑनलाईन पोर्टल के माध्यम भरे जा रहे हैं. 07 मई से शुरू हुए आवदेन पत्र 21 मई की रात्रि 12:00 बजे तक भरे जा सकेंगे. विभाग द्वारा जारी निर्देश के अनुसार हाईस्कूल की द्वितीय परीक्षा 17 से 26 जून 2025 तक और हायर सेकण्डरी द्वितीय परीक्षा 17 जून से 05 जुलाई तक प्रातः 9 से 12 बजे तक निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित होगी. अभ्यार्थी विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम मण्डल की वेबसाईट पर देख सकेंगे. सत्र 2024-2025 से मण्डल द्वारा आयोजित परीक्षा के आयोजन के लिए जरूरी निर्देश भी अभ्यार्थियों के लिए जारी हैं.

Next Post

इटारसी स्टेशन पर बिना टिकट यात्रियों से ₹2.7 लाख का जुर्माना वसूला

Fri May 16 , 2025
भोपाल।बिना टिकट यात्रा करने वालों पर रेलवे ने गुरूवार को भारी जुर्माना लगाया. इटारसी स्टेशन पर विशेष टिकट जांच अभियान के दौरान कुल 33 ट्रेनों के यात्रियों के टिकटों की जांच की गई. जांच में 202 यात्री बिना टिकट यात्रा करते हुए पाए गए, जिनसे ₹1,59,815/- वसूले गए. वहीं 224 […]

You May Like