ग्वालियर: भाजपा पार्षद के बेटे से सीवर सफाई कराने के लिये कहना एक युवक को महंगा पड़ गया है। पार्षद कमला बलवीरसिंह तोमर के बेटे छोटू तोमर ने एक युवक की सड़क पर ही मारपीट कर दी। बचाने आये उसके भाई को भी बेरहमी से पीटा। घटना बीती रात भगतसिंह नगर की है। आरोप है कि पार्षद पुत्र ने पहले अपशब्द कहे और विरोध करने पर मारपीट करने लगा।
पुलिस ने भाजपा पार्षद के पुत्र सहित 3 पर मामला दर्ज कर लिया है। मामला बीती देर रात रात दर्ज हुआ है। आरोपी पक्ष भी थाना पर डटा हुआ है। पुलिस ने उनकी तरफ से मामला दर्ज नहीं किया है।जब आरोपी पक्ष को पता लगा कि उनके खिलाफ मामला दर्ज हो गया है, तो वह अपने कुछ साथियों को लेकर गोला का मंदिर थाना पहुंच गए और अपनी ओर से भी मामला दर्ज कराने की बात कही, लेकिन आज सुबह तक दूसरे पक्ष की ओर से मामला दर्ज नहीं हो सका था।
