नयी दिल्ली/जयपुर 29 जुलाई (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की।
श्री शर्मा ने श्रीमती सीतारमण से संसद भवन में यह मुलाकात की।
इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार के वित्तीय प्रबंधन, विकास परियोजनाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति से अवगत कराते हुए वित्तीय आवश्यकताओं एवं संभावित सहयोग पर सकारात्मक चर्चा की।
इस दौरान राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।
