
जबलपुर। आगामी हिन्दू सम्मेलन के शुभारंभ अवसर पर शुक्रवार को हनुमान बस्ती क्षेत्र में एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में हिन्दू समाज के बंधु-भगिनियों ने सहभागिता कर सनातन धर्म, सांस्कृतिक एकता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। शोभायात्रा में धर्मध्वज, पारंपरिक वेशभूषा और जयघोषों के साथ श्रद्धालु उत्साहपूर्वक शामिल हुए। वातावरण “हमारा धर्म – हमारी पहचान, हमारी शक्ति” के नारों से गूंज उठा। यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। हिन्दू सम्मेलन आयोजन समिति ने बताया कि यह शोभायात्रा 1 फरवरी 2026 को तमरहाई स्कूल में आयोजित होने वाले हिन्दू सम्मेलन के लिए जनजागरूकता और एकता का प्रतीक है। समिति ने सभी धर्मप्रेमी नागरिकों से सम्मेलन में सपरिवार उपस्थित रहने की अपील की है। इस अवसर पर राकेश ठाकुर, सीताराम सेन, विजय यादव, सनी सोनकर, अजय वैद्य, कृष्णा यादव, नीतू दुबे, आकाश ताम्रकार, मनीष आदि बड़ी संख्या में मातृशक्ति भी उपस्थित रही।
