ब्रिक्स देशों के प्रतिनिधियों ने देखा इंदौर का इतिहास और ग्रामीण संस्कृति का रंग

इंदौर: पांच दिवसीय ब्रिक्स कृषि सम्मेलन के दूसरे दिन बुधवार सुबह 20 ब्रिक्स देशों के प्रतिनिधियों ने ऐतिहासिक राजवाड़ा का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने होलकरकालीन धरोहर का अवलोकन कर इंदौर के गौरवशाली इतिहास और सांस्कृतिक विरासत की जानकारी प्राप्त की। इतिहासकार जफर अंसारी ने प्रतिनिधिमंडल को राजवाड़ा के ऐतिहासिक महत्व तथा शहर की सांस्कृतिक पृष्ठभूमि से अवगत कराया।

इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ढक्कनवाला कुआं स्थित ग्रामीण हाट बाजार पहुंचा, जहां उन्हें मध्यप्रदेश की कृषि, हस्तशिल्प और ग्रामीण उद्यमिता की झलक देखने को मिली। विदेशी मेहमानों ने स्थानीय उत्पादों का अवलोकन किया, मालवी लोक कलाकारों के साथ लोकनृत्य का आनंद लिया तथा पारंपरिक आम का स्वाद भी चखा।
प्रतिनिधियों ने इंदौर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, ग्रामीण नवाचारों और स्थानीय उत्पादों में विशेष रुचि दिखाई।

Next Post

राज्यसभा नामांकन विवाद पर कांग्रेस का दोहरा मोर्चा, दिल्ली में चुनाव आयोग से गुहार तो भोपाल में आयोग के दफ्तर पर प्रदर्शन

Wed Jun 10 , 2026
भोपाल: मध्य प्रदेश से कांग्रेस की राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने का मामला अब राष्ट्रीय स्तर पर राजनीतिक मुद्दा बनता जा रहा है। एक ओर कांग्रेस नेतृत्व ने दिल्ली में चुनाव आयोग के समक्ष अपनी आपत्ति दर्ज कराई, वहीं दूसरी ओर भोपाल में पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं […]

You May Like