तेहरान 26 अप्रैल (वार्ता) ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने शनिवार को कहा कि उसके देश के परमाणु कार्यक्रम को लेकर अमेरिका के साथ मतभेद अभी भी बरकरार हैं।
श्री अराघची ने ईरानी टेलीविजन पर कहा, “हमारे बीच सामान्य मुद्दों और विवरणों दोनों पर मतभेद हैं। अगली बैठक से पहले हम अपनी राजधानियों में इस बात पर अतिरिक्त विश्लेषण करेंगे कि मतभेदों को कैसे कम किया जाए।”
उन्होंने कहा कि ईरान और अमेरिका ने ओमान में अप्रत्यक्ष वार्ता के दौरान लिखित विचारों का आदान-प्रदान किया और अपनी स्थिति को रेखांकित किया।
