पूर्व विधायक लक्ष्मण तिवारी ने दिया कांग्रेस से त्याग पत्र

रीवा। कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक लक्ष्मण तिवारी का दो साल के अंदर ही कांग्रेस से मोह भंग हो गया और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्याग पत्र देते हुए प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी को पत्र लिखकर अपना दर्द बयां करते हुए प्राथमिक सदस्यता त्याग पत्र की जानकारी दी है. अपने त्याग पत्र में श्री तिवारी ने कई कारण बताते हुए पार्टी के अंदर चल रही गुटबाजी और चाटूकारिता का उल्लेख करते हुए कहा कि जमीनी कार्यकर्ताओं को महत्व नही दिया जा रहा है. पूर्व विधायक श्री तिवारी अब किस पार्टी में शामिल होगे यह तो भविष्य ही बताएगा. लेकिन दो साल के अंदर उनका मोह कांग्रेस से भंग हो गया.

Next Post

पाथाखेड़ा में अवैध कोयले से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी, चालक फरार

Fri Feb 6 , 2026
सारनी। जंगल मार्ग से हो रहा अवैध परिवहन पकड़ा,जिले में अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए बैतूल पुलिस लगातार सख्त कदम उठा रही है। इसी कड़ी में पाथाखेड़ा पुलिस ने अवैध रूप से कोयले का परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जप्त कर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। […]

You May Like