ग्वालियर: खेल एवं युवा कल्याण विभाग मध्य प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ हॉकी फीडर सेंटर दर्पण हॉकी फीडर सेंटर के मुख्य प्रशिक्षक अविनाश भटनागर ने नवोदित बालिकाओं से हॉकी से जुड़ने का आह्वान किया। फिर दिल दो हॉकी को अभियान चला कर अधिक से अधिक संख्या में हॉकी से जुड़ने एवं हॉकी के माध्यम से युवा शक्ति को आगे बढ़ाने के लिए यह आह्वान किया गया।उक्त अभियान के तहत दर्पण मैदान के नजदीक स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय थाटीपुर की छात्रों को हॉकी से जुड़ने का आह्वान किया गया।
सभी छात्रों को खेल एवं युवा कल्याण विभाग ग्वालियर द्वारा निशुल्क हॉकी प्रशिक्षण एवं राज्य महिला हॉकी अकादमी ग्वालियर के बारे में विस्तार से बताया एवं सभी बच्चों को हॉकी से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। दर्पण हॉकी फीडर सेंटर के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी इशिका चौधरी, करिश्मा यादव, कुमारी नीरजराणा, नेहा सिंह, अंकितपाल, अर्जुन शर्मा, निककी कौशल, मोहित पाठक जो कि राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश और देश का नाम रोशन कर रहे हैं ऐसे खिलाड़ियों के बारे में भी जानकारी दी, इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य राजीव बंथरिया, संगीता सक्सेना, व्यायाम शिक्षक शिवपाल पटेरिया भी उपस्थित रहे
