कुसमी: जनपद पंचायत कुसमी के प्रांगण मे जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत विभिन्न कार्यों का भूमिपूजन एवं दिव्यांगजनों को निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण शिविर कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। यह शिविर सांसद डॉ .राजेश मिश्रा के मुख्य अतिथि,धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई। इस दौरान मुख्य अतिथि सांसद डॉ राजेश मिश्रा ने कहा की जिसको जो जरूरत है अगर वो वस्तु उपलब्ध करा दिया जाय वही मानव की सबसे बड़ी सेवा है, सबसे प्रिय क्षेत्र मेरा यही है।
उन्होंने कहा बैगाओ के बीच मेरा जीवन बीता।आवागमन की सुविधा को देखते हुए भदौरा मे ओव्हर ब्रिज के साथ अंडरब्रिज बनेगा जिनको ओव्हर ब्रिज से नही जाना वो अंडर ब्रिज से जाएं ।आधे किलोमीटर आगे शंकरपुर मे भी एक और अंडरब्रिज लिख दिया हूं। पेयजल को लेकर उन्होंने पीएचई एसडीओ को पानी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा की दिव्यांगजनो के प्रति लापरवाही बर्दाश्त नही होगी इसलिए सभी दिव्यांगजनो का सर्वे करके उपकरण दीजिये ।प्रधानमंत्री आवास सर्वे मे कोई पात्र हितग्राही नही छूटना चाहिए। पर्यटन के क्षेत्र मे भी इस क्षेत्र का विकास होगा। सिविल कोर्ट के संबंध मे डीजे साहब से बात करूंगा । वहीं धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम ने कहा कि आज हम सौभाग्यशाली हैं की बहुत महत्वपूर्ण कार्यक्रम है।उन्होंने सांसद से आगाह किया की यह आदिवासी विकाससखंड है पुनः पुनरीक्षण कराकर ज्यादा से ज्यादा दिव्यांग जनो को सहायक उपकरण के लाभ से लाभान्वित करें।
