संदिग्ध परिस्थियो में कुएं में मिला युवक का शव, ग्रामीणों ने ज्ञापन सौपा

मुलताई। थाना क्षेत्र के ग्राम हेटी में सोमवार को 22 वर्षीय मनोज पंवार का शव खेत के कुएं में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला।इसके पहले करीब सात माह पूर्व मनोज के बड़े भाई का शव गांव में एक घर के छत की छड़ों से रस्सी से लटका हुआ मिला था। जिससे परिजनों सहित ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को थाना पहुंचकर मामले की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच की मांग की है।ग्रामीणों ने कहा कि एक ही परिवार के दो बेटों की मौत कोई सामान्य घटना नहीं हो सकती।इसके पहले ग्रामीण जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पवार से मिले एवं घटना की जानकारी दी।

राजा पवार ने ग्रामीणों की बात सुनने के बाद तुरंत पुलिस अधीक्षक बैतूल से फोन पर चर्चा की और मृतक परिवार को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।बताया जाता है मृतक मनोज पिता हेमराज पंवार हैदराबाद की एक निजी कंपनी में कार्य करता था, जो कि छुट्टी लेकर गांव आया था। सोमवार सुबह वह खेत की ओर गया था। लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों द्वारा तलाश करने पर मनोज का शव गांव के खेत में स्थित एक कुएं में पड़ा मिला।ग्रामीणों द्वारा संदिग्ध मौत बताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

Next Post

मप्र की हरियाली बढ़ाने का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरे अंबाडे

Tue Aug 5 , 2025
(आशीष कुर्ल) भोपाल। वी.एन. अंबाडे ने 1 अगस्त को मध्यप्रदेश के नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) का पदभार संभाला। इस संवाददाता से विशेष बातचीत में अंबाडे ने प्रदेश की हरित पट्टी और वन्यजीव संरक्षण को लेकर अपना दृष्टिकोण और दीर्घकालिक लक्ष्य साझा किए। उन्होंने बताया कि फिलहाल मध्यप्रदेश की […]

You May Like