ग्वालियर: श्री गहोई वैश्य महिला सभा बृहतर ग्वालियर के चुनाव आज रविवार को जैन छात्रावास, लश्कर में कराए जा रहे हैं। मतदान शाम 5 तक जारी रहेगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीमती गीता खारया के आग्रह पर महासभा के राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी आर एन गुप्ता, रामनिवास छिरौल्या ,सुमन रुसिया भारत निवास कुरेले ने महिला मंडल के होने जा रहे चुनाव की चुनावी टीम को प्रशिक्षण दिया।
अध्यक्ष, सचिव, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, उपमंत्री एवं प्रचार मंत्री पद पर तीन तीन उम्मीदवार हैं एवं कार्यकारिणी सदस्य के लिए माधवगंज पंचायत, कंपू पंचायत, लोहा मण्डी पंचायत, नाका चंद्रवदनी पंचायत, हरिशंकर पुरम पंचायत, फालका बाजार पंचायत से एक एक उम्मीदवार है। अध्यक्ष पद पर श्रीमती संगीता (रानी) बेडर, श्रीमती रामकुमारी (बेबी रेजा), श्रीमती साधना खांगट, सचिव पद पर श्रीमती अलका पहारिया, निवेदिता बिलैया, रिचा बिलैया चुनाव मैदान में हैं।
